Royal Botanic Gardens, Kew में स्वागत है
सन् 1759 में सम्राट जॉर्ज III की माता राजकुमारी ऑगस्टा ने Kew Palace (महल) के इर्दगिर्द एक नौ हेक्टेयर (एकड़) के महत्त्वाकांक्षी बगीचे की स्थापना की। Kew के आकर्षणों और कौतुहलों में हर पीढ़ी ने और वृद्धि की, और इस समय इसमें प्राकृतिक दृश्यावलियों से समृद्ध 132 हेक्टेयर दायरे में फैले बगीचे समाहित हैं। हर वर्ष 13 लाख 50 हजार से अधिक लोग पौधों और वृक्षों के विस्मयकारी प्रदर्शन को देखने, प्रदर्शनियों को समझने और ऐतिहासिक तथा आधुनिकतम शिल्प को प्रशंसित करने एवं रंगारंग मौसमी समारोहों में भाग लेने के लिए Kew को विजिट करने के लिए आते हैं। लेकिन इन गतिविधियों के नेपथ्य में, Kew पौध विज्ञान, संरक्षण और वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के पौध आधारित समाधानों के क्षेत्र में विश्व के नेता के रूप में भी केंद्रीय भूमिका निभाता है।
विश्व विरासत साइट का दर्जा हासिल होने के साथ ही, Kew की देखरेख में पृथ्वी का सबसे बड़ा और अत्यधिक विविधतापूर्ण वनस्पति संग्रह भी है – केवल हर्बेरियम संग्रह में ही अस्सी लाख से अधिक नमूने शामिल हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक उत्कृष्टता का एक सम्मानित केंद्र भी है, जो पौधों की पहचान और वर्गीकरण करता है, इनकी संरचना, रासायनिक बनावट और आनुवंशिकता के बारे में शोध करता है, संकटग्रस्त प्रजातियों को संगृहीत और संरक्षित करता है, क्षतिग्रस्त जंगलों और वासों को पुनर्स्थापित करता है, संग्रहों का रखरखाव करता है और अन्य लोगों के साथ इस ज्ञान की साझेदारी करता है।
भागीदारी की दृष्टि से पूरे विश्व में हमारी पहुँच निरंतर बढ़ती जा रही है, उदाहरण के तौर पर Kew's Millennium Seed Bank, जिसका उद्देश्य पौध जीवन को संरक्षित करना है और आगे के लिए एक ऐसे रास्ते का निर्माण करना है जो पौधों और लोगों के लिए एक टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करे। Millennium Seed Bank विश्व की 10% पौध प्रजातियों के बीजों को पहले ही भंडारित कर चुका है, और सन् 2020 तक 25% तक पहुँचने का लक्ष्य रखता है।
Kew के बगीचों को विजिट करें
Kew विश्व के महानतम बगीचों में से एक है, और वह ऐसी जगह पर स्थित है, जहाँ सेंट्रल लंदन से आसानी से पहुँचा जा सकता है। हमें विजिट करने के बारे में और जानकारी प्राप्त करें।
Kew को सहयोग दें
विश्व भर में चल रहे Kew के महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं संरक्षण कार्यों को आपके सहयोग की आवश्यकता है। आप कैसे सहायता दे सकते हैं, इस बारे में जानकारी प्राप्त करें
विज्ञान एवं संरक्षण
Kew वैश्विक पौध विविधता और संरक्षण के संबंध में विश्व की अग्रणी विशेषज्ञ है। पौध विज्ञान और संरक्षण के बारे में Kew के कार्यों के बारे में और जानकारी प्राप्त करें
पौधे और फफूँद
पौधों और फफूँद के बारे में और जानकारी प्राप्त करें - यहाँ पर प्रजातियों की प्रोफाइल्स को खोजें
ऑनलाइन शॉप
हम उपहारों, आभूषणों और स्मारिकाओं की एक अद्भुात श्रृंखला प्रस्तुत करते हैं। समस्त लाभ Kew द्वारा विश्व के पौध रक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों के समर्थन में लगा दिए जाते हैं।