Kew को विजिट करें
दक्षिण पश्चिम लंदन स्थित Kew के बगीचे 132 हेक्टेयर के सुंदर क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिसके पास वर्ष में किसी भी समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रस्तुत करने हेतु कुछ न कुछ रहता है। अनोखे पौधों के विश्व-प्रसिद्ध ग्लास हाउस, प्राकृतिक दृश्यावलियों से भरपूर बगीचे, अद्वितीय आर्ट गैलरीज़, एक शाही महल और परिवारों के लिए गतिविधियाँ - Kew में एक दिन बिताएँ और देखें कि हमारे पास प्रस्तुत करने के लिए क्या है।
शीशे के महल
विश्व में अन्य कहीं भी लोगों के लिए पौधों को देखने, आनंद उठाने और जाँच-पड़ताल करने हेतु प्रस्तुत करने जैसे ऊँचे उद्देश्य को ध्यान में रख कर निर्मित ऐतिहासिक और रमणीय, दोनों विशेषताओं से युक्त शीशे की इमारतों का संग्रह मौजूद नहीं हैं। Kew के शीशे के महलों के क्रिस्टल निर्मित गुंबदों और चमकती मीनारों के तले वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, सटीक अभियंत्रण और संरक्षण का परस्पर मिलन होता है।
Palm House (ताड़ वृक्ष गृह) और Temperate House (शीतोष्ण गृह) Kew के प्रतिमा सदृश महान प्रतीक हैं जबकि आधुनिक Princess of Wales Conservatory और Davies Alpine House पुरस्कृत अभिकल्पनाएँ (डिजाइंस) हैं जिनमें आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया गया है। सन् 1844-48 में निर्मित Palm House उष्णकटिबंधीय वर्षाजनित जंगल जैसी स्थितियों का सृजन करता है और यह विश्व के पात्र में रोपित सबसे पुराने पौधों (पॉट प्लांट्स) का निवास है; Princess of Wales Conservatory में कोमल आर्किड्स और माँसभक्षी पौधे उगते हैं, और विशाल Temperate House (शीतोष्ण गृह) में आपको कक्ष के अंदर उगाया जाने वाला (इनडोर) विश्व का सबसे बड़ा पौधा चीलियन वाइन पाम मिलेगा।
शाही Kew
सन् 1631 में निर्मित Kew के महल से लेकर शुद्ध लोहे से निर्मित दरवाजों पर स्थित शाही शिखर (Royal Crests) और पूरे बगीचे में फैली कलात्मकता से भरपूर सुंदर भव्य इमारतें (जिसमें मशहूर पैगोडा (Pagoda) शामिल हैं), ब्रिटेन के शाही परिवार के उत्कृष्ट मनोभाव, रुचियाँ और मुहावरे हर जगह मौजूद हैं।
विशिष्ट बगीचे
Secluded Garden (अलग-थलग किया गया बगीचा) में अपनी इंद्रियों को आनंदित करें, Japanese Landscape (जापानी प्राकृतिक दृश्यावली) का आनंद उठाएँ, 17वीं सदी की शैली के Queen's Garden में पारंपरिक औषधीय पौधों को देखें या रोडोडेंड्रोंस, मग्नोलिया, गुलाबों या बाँसों के संग्रह से मन को रंजित करें। कुल मिलाकर Kew में पन्द्रह अनूठे बगीचे आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वृक्ष
Kew विश्व भर की अद्भुत श्रेणियों के वृक्षों को उगाता है। वृक्ष समूह बगीचे के दो तिहाई हिस्से में फैला हुआ है एवं इसमें विभिन्न श्रेणियों के वृक्षों की 2,000 से अधिक प्रजातियों के 14,000 नमूने शामिल हैं। और आप वृक्षों के नीचे टहलते हुए उन्हें ऊपर की ओर निगाह उठाकर निहारने से भी कुछ अधिक कर सकते हैं - इसके लिए Xstrata Treetop Walkway पर चढ़ें और चंदोवा के अचरज का अनुभव करें और पूरे बगीचे की शानदार दृश्यावली का आनंद उठाएँ।
जल और वन्य जीवन
Kew के इतिहास में जलीय विशेषताओं का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है और Kew की झील, पाम हाउस तालाब, वाटरलिली तालाब और टेम्स नदी के दृश्यों के कारण यह स्थिति आज भी है। Sackler Crossing, Kew की पहली स्थायी जल क्रासिंग है, जिसकी वजह से झील के किनारे के पौधों और वन्य जीवन को निकट से परख पाना संभव हो जाता है। झील और पाम हाउस तालाब के इर्दगिर्द अनेक जल-कुक्कुटों को देखा जा सकता है और क्षेत्र में विचरते Kew के मोरों और शोभाकारी चेड़ पक्षियों को देखने के लिए आँखों को सतर्क रखें।
Kew में कला
Kew में वनस्पति विज्ञान संबंधी कला का विश्व का एक सबसे बड़ा संग्रह है, जिसमें कुल 200,000 से अधिक आइटम्स रखे हुए हैं। वनस्पति विज्ञान संबंधी कला की Shirley Sherwood Gallery में Kew के ऐतिहासिक संग्रह और शिर्ले शेरवुड के निजी संग्रह के खजाने मौजूद हैं जबकि मैरियन नार्थ गैलरी में विक्टोरिया काल की मनोहारी साहसी अभियानकर्ता के 833 तैल चित्रों का उपेक्षित न किया जा सकने वाला संग्रह मौजूद है। यह असाधारण गैलरी हाल में इमारतों और पेंटिंग्स, दोनों के पुनरुद्धार के बाद पुनः खोली गई है।
मौसमी सैर
वसंती कंदों और नीले रंग के घंटीनुमा फूलों वाले वृक्षों (ब्लूबेल वुड) से लेकर पूर्णिमा की रात्रि में ग्रीष्म ऋतु के दृश्य और सुगंधी पतझड़ के रंग, छाल एवं बेरियाँ और शीत काल के हिमकणों, ओस और विच हेज़ल (एक पिंघल वृक्ष) तक: Kew का आनंद मौसम के साथ बदलता जाता है। पथ प्रदर्शक निर्देशित सैर के लिए हमारे किसी विशेषज्ञ गाइड को साथ लें और Kew के बारे में और जानें।
Kew में क्या चल रहा है
Kew में करने और देखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ रहता है - पथ प्रदर्शक निर्देशित सैर, कला और फोटोग्राफी, प्रदर्शनियाँ, कार्यशालाएँ, वार्ता और पाठ्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियाँ और मौसमी समारोह।