Wakehurst Place
Kew की ग्रामीण क्षेत्र स्थित संपदा ससेक्स के सुंदर ग्रामीण इलाके में स्थित है, जो लंदन से लगभग 60 किमी दक्षिण में स्थित है। Wakehurst Place, Kew के Millennium Seed Bank का निवास है, और इसका रमणीक Elizabethan mansion बाहरी बगीचों, जंगली सैरगाहों और आरक्षित प्राकृतिक क्षेत्रों से घिरा हुआ है।
Wakehurst Place, अपने Winter Garden (शीतकालीन बगीचे), Spring Border (वसंतकालीन उद्यान) और Walled Garden (चहारदिवारियों के भीतर स्थित बगीचे) में किए जाने वाले ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनों और विस्तृत जलीय बगीचों के कारण हर मौसम का बगीचा है। Wakehurst स्थित Loder Valley Nature Reserve पारंपरिक ग्रामीण क्षेत्रीय प्रबंधन के जरिए तीन प्रकार के वासों को संरक्षित करता है – वनस्थली, घासस्थली और जलस्थली। Francis Rose Reserve क्रिप्टोगैम्स के (काइयाँ, लिवरवर्ट्स, लाइकेंस और फिल्मी फर्म्स) के संरक्षण के प्रति समर्पित है।
Millennium Seed Bank विश्व की सर्वाधिक महत्त्वाकांक्षी पौध संरक्षण पहल है। यह जंगली पौधों का सबसे बड़ा बीज बैंक है और अंततोगत्वा यह ज्ञात पौधों में से कम से कम आधे पौधों के बीजों को संचित कर लेगा। जंगली पौधों को संगृहीत और संरक्षित किए जाने से उनके विलोपन के विरुद्ध और उनके भावी उपयोग के विकल्पों के बारे में एक बीमा पॉलिसी उपलब्ध हो जाती है। Orange Room (आरेंज कक्ष) स्थित प्रदर्शन स्थल की खिड़कियों से विजिटर्स वैज्ञानिकों को इस विस्मयकारी परियोजना पर कार्य करते हुए देख सकते हैं।
खुलने का समय
Wakehurst Place
गर्मियों में: 10 बजे पूर्वाह्न - 6 बजे शाम
जाड़े में: 10 बजे पूर्वाह्न – 4.30 बजे अपराह्न
Seed Bank and Mansion
गर्मियों में: 10 बजे पूर्वाह्न - 5 बजे शाम
जाड़े में: 10 बजे पूर्वाह्न – 3.30 बजे अपराह्न
प्रवेश शुल्क
वयस्क: £10.75
बच्चे, पंजीकृत नेत्रहीन और आवश्यक देखभालकर्ता: निःशुल्क
कृपया वर्तमान में खुलने के समयों और शुल्कों को जानने के लिए यहाँ चेक करें (अंग्रेजी में)
हमें कैसे ढूँढ़ें
हमारा पूरा पता है: Wakehurst Place, Ardingly, West Sussex, RH17 6TN, UK
कार या कोच से यात्रा करना
Wakehurst Place, B2028 पर टर्नरहिल्स के ठीक दक्षिण और Ardingly गाँव के उत्तर में स्थित है।
- लंदन से M25 और M23 लें
- M23 को जंक्शन 10 पर छोड़ दें, बाईं ओर बढ़ें (पूर्व की दिशा में)
- A264 पर एक गोल चक्कर को सीधे पार कर जाएँ उसके बाद अगले पर दाईं ओर (दक्षिण दिशा में) मुड़ कर B2028 पर आ जाएँ।
- Wakehurst Place, Turners Hill गाँव के बाद दाहिनी ओर स्थित है, M23 से लगभग 15 मिनट का रास्ता है।
कारों और कोचों के लिए पार्किंग निःशुल्क है।
ट्रेन से यात्रा
सबसे नजदीक का स्टेशन Haywards Heath है, जो लगभग 10 किमी दूर है। यहाँ से आप बस ले सकते हैं, सबसे नजदीक का स्टॉप Perrymount Road है (स्टेशन से बाहर आएँ और दाएँ मुड़ें)
बस से यात्रा करना
Wakehurst के लिए बस रूट 82 की सेवा उपलब्ध है (सोमवार से शनिवार तक) जो Crawley, Three Bridges & Haywards Heath को सेवा उपलब्ध कराता है। कृपया ध्यान रखें कि रविवार और बैंक में छुट्टियों वाले दिनों में कोई सेवा उपलब्ध नहीं है।
आगंतुक मानचित्र
हमारे Wakehurst Place आगंतुक मानचित्र का pdf डाउनलोड करें।