Kew को सहयोग दें
पूरे विश्व में Kew द्वारा किए जा रहे महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं संरक्षण कार्यों को सहयोग देकर स्थितियों में एक वास्तविक अंतर लाने में सहायता दें।
The Royal Botanic Gardens, Kew विजिट करने और समय बिताने के लिए एक सुंदर स्थान है, लेकिन इसके साथ ही यह विश्व का एक सर्वाधिक मह्त्त्वपूर्ण पौध वैज्ञानिक संगठन भी है।
पौधों के बिना हममें से कोई भी इस ग्रह (पृथ्वी) पर जीवित नहीं रह सकता है, वे हमारे लिए भोजन, वस्त्र और वह वायु उत्पादित करते हैं जिससे हम साँस लेते हैं। Kew के वैज्ञानिक और संरक्षण विज्ञानी यह सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील हैं कि हमारे पर्यावरण को सृजित औऱ रक्षित करने वाले पौधे जीवित रहें और पनपें, और मनुष्य जाति के लिए पौधों की उपयोगिता को नियंत्रित और विकसित किया जाए।
हम विश्व के सबसे बड़े हर्बेरियम, विश्व के वनस्पति विज्ञान संबंधी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण संदर्भ पुस्तकालयों में से एक और संभवतः विश्व के जीवित पौधों के सर्वाधिक विविधतापूर्ण संग्रह का रखरखाव करते हैं। हम Millennium Seed Bank Partnership, का भी नेतृत्व करते हैं, यह एक वैश्विक स्तर का सहयोग कार्यक्रम है, जो 50 से अधिक देशों में चल रहा है। यह पौधों को उनके मूल वास से अन्यत्र स्थान पर संरक्षित करने वाली विश्व की सबसे बड़ी परियोजना है और हम विश्व की 10% पौध प्रजातियों के बीजों को पहले ही संचित कर चुके हैं।
यह असाधारण और महत्त्वपूर्ण कार्य हमारे सदस्यों, विजिटर्स और दाताओं के सहयोग के बिना असंभव हो जाएगा। हालाँकि हमें हमारी आधी आय युनाइटेड किंगडम सरकार से प्राप्त होती है, इसके बावजूद हमें प्रतिवर्ष उतना ही धन पुनः अन्य स्रोतों से जुटाना पड़ता है।
यदि आपने कभी भी बगीचे को विजिट किया है औऱ प्रवेश के लिए टिकट खरीदा है तो आप हमारे महत्त्वपूर्ण कार्य में पहले ही सहयोग दे चुके हैं, लेकिन यदि आप Kew को सहयोग प्रदान करने के लिए एक और उपहार देने के बारे में विचार करें तो हम आपके प्रति अत्यधिक आभारी होंगे।
आपके द्वारा दिए हर अनुदान दान से हमारे कार्य में एक वास्तविक अंतर आ सकता है।
आप तीन तरीकों से सहायता कर सकते हैं:
- Kew के कार्य को क्रेडिट कार्ड के जरिए अनुदान दें(केवल अंग्रेजी में)।
- Kew के सदस्य बनें और Kew एवं Wakehurst Place स्थित बगीचों में निःशुल्क प्रवेश करने का लाभ हासिल करें एवं वर्ष में चार बार अपने पते पर Kew की सुंदर पत्रिका प्राप्त करें(केवल अंग्रेजी में)।
- किसी बीज को गोद लेकर Millennium Seed Bank Partnership को सहयोग दें – आपको एक प्रमाणपत्र और उस पौधे का एक चित्र प्राप्त होगा जिसे रक्षित करने के लिए आपने सहायता दी है(केवल अंग्रेजी में)।