Kew का विज्ञान एवं संरक्षण संबंधी कार्य
Kew में 200 से अधिक वैज्ञानिक कार्य करते हैं – जो पौधों का संग्रह, पहचान, जाँच-पड़ताल, खोज, परिरक्षण और संरक्षण करते हैं। पौधे हमारे ग्रह को साँस उपलब्ध कराते हैं एवं Kew के वैज्ञानिक हमें यह समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि साँस को प्रयुक्त और संरक्षित कैसे किया जाए।
मोंटसेराट पहाड़ियाँ (चित्र: RBG Kew)
Kew का लक्ष्य ‘विश्व भर में विज्ञान आधारित पौध संरक्षण को प्रेरित करना और उपलब्ध कराना है, ताकि जीवन की गुणवत्ता का स्तर बढ़ सके’। पौधे पृथ्वी की जलवायु का नियमन करते हैं, और हमें वह ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिसकी आवश्यकता हमें साँस लेने के लिए होती है। हम भोजन, औषधि और ईंधन के लिए उन पर निर्भर रहते हैं । पौधे अन्य सभी प्रकार की जैव विविधता को सहारा देते हैं और स्वास्थ्य पारिस्थितिकी प्रणाली के आवश्यक अंग हैं। संक्षेप में, समस्त जीवन पौधों पर निर्भर है।
विश्व की वनस्पतियों में काफी ह्रास हुआ है, हिम आवरण (आइस कैप) सिकुड़ रहा है और रेगिस्तान फैल रहे हैं। अपने Breathing Planet Programme, (ग्रह श्वसन कार्यक्रम) के जरिए Kew अपने विज्ञान और अपनी विशेषज्ञता को इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित कर रहा है। हमारी वैज्ञानिक टीमें अत्यधिक संकटग्रस्त पौध और फफूँद प्रजातियों और संकटग्रस्त क्षेत्रों को पहचानने में मदद देती हैं। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर लागू होने वाली संरक्षण परियोजनाओं को व्यावहारिक मदद दी जाती है। इसमें वैज्ञानिकों, पारिस्थितिकी विज्ञानियों और अन्य लोगों को एक मंच पर लाना शामिल है – हमारे international collaborators (अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों) के नेटवर्क में 100 से अधिक देशों के 500 से अधिक भागीदार शामिल हैं, जिनमें वानस्पतिक बगीचे, सरकारी और गैर सरकारी संगठन एवं निजी क्षेत्र की कंपनियाँ सम्मिलित हैं। यह कार्य पूरे विश्व के वर्तमान एवं भावी दैनंदिन जीवन को और बेहतर बनाता है।
नीचे कुछ ऐसे तरीकों का उल्लेख है जिनके माध्यम से Kew के वैज्ञानिक पूरे विश्व में पौधों को संरक्षित करने के लिए कार्य करते हैं।
प्रयोगशाला में कार्यरत (चित्र: RBG Kew)
वैज्ञानिक शोध
Kew में 220 से अधिक वैज्ञानिक कर्मचारीगण और 60 से अधिक PhD छात्र ऐसी बहु-विषयी टीमों के रूप में सेवायोजित हैं, जो वर्गीकरण विज्ञानियों, आनुवंशिकी विज्ञानियों, आण्विक जीव विज्ञानियों, सूक्ष्म जैविकी वैज्ञानिकों, जैव रसायन विज्ञानियों, शरीर विज्ञानियों और पारिस्थितिकी विज्ञानियों का समन्वय करती हैं। Kew के वैज्ञानिक विभिन्न स्तरों वाली सैकड़ों वैज्ञानिक परियोजनाओं से संबद्ध हैं जिनमें व्यक्तिगत स्तर के PhD शोध कार्यक्रमों से लेकर बड़े स्तर की ऐसी परियोजनाएँ तक शामिल हैं जिनमें अनेक महाद्वीपों में फैले 40 से अधिक संस्थागत भागीदार शामिल हैं। हमारे शोध कार्यों के प्रभाव का विस्तार सरकार को पौधों को अत्यधिक शोषण और उनके अवैध व्यापार से संरक्षित करने में मदद देने से लेकर जीविका निर्वाह करने वाले किसानों को सर्वाधिक उपयुक्त प्रकृति की टिकाऊ फसलों के बारे में परामर्श देने तक है।
हम संकटग्रस्त पौधों और वासों को संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विनियमों और समझौतों के अनुपालन और उनसे संबंधित वार्ताओं में सहायता देने के लिए व्यावहारिक परामर्श निरंतर उपलब्ध कराते हैं। इस कार्य को जानकारी प्रदान करने के लिए हमारे वैज्ञानिक शोध आवश्यक हैं। Kew के वैज्ञानिक प्रतिवर्ष 350 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशनों का भी सृजन करते हैं जिनका विस्तार विज्ञान के लिए नई प्रजातियों के विवरण से लेकर पौध विविधता से संबंधित बड़े संदर्भ कार्यों तक होता है।
प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण
प्राकृतिक वासों को संरक्षित करने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि स्थानीय लोगों के साथ मिल कर कार्य किया जाए ताकि पौधे उनके समुदायों में रक्षित हो सकें। Kew विश्व भर के संगठनों के लोगों को प्रशिक्षण और सहयोग देता है। शोध, संसाधनों की साझेदारी करके और कौशल को स्थानांतरित करके हम पौधों को उनके प्राकृतिक वासों में संरक्षित करने के लिए सही विशेषज्ञता की प्राप्ति सुनिश्चित करने में देशों को मदद दे सकते हैं। हम उन देशों को जिनमें सर्वाधिक समृद्ध पौध जीवन है और जिनके पौध जीवन के बारे में सबसे कम शोध किया गया है एवं विश्व के कुछ ऐसे सर्वाधिक गरीब देशों को प्राथमिकता देते हैं जिनमें व्यापक संरक्षण कार्यक्रम चला पाने की काफी कम क्षमता है।
Tahina spectabilis (चित्र: RBG Kew)
खोज को तीव्रता से प्रेरित करना
हमें विश्व के पेड़-पौधों और फफूँदों के बारे में अभी काफी कुछ जानना है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि 15-20% पौध प्रजातियाँ अब भी अवर्णित हैं। और इस समय प्रतिवर्ष पौधों की लगभग 2,000 नई प्रजातियाँ खोजी जा रही हैं।
एक नई खोज अकसर एक साधारण से प्रेक्षण के साथ शुरू होती है, जैसा कि कथित ‘आत्मघाती ताड़’ के साथ हुआ। मैडागास्कर में एक परिवार ने एक ऐसी पुष्पित होती शाखा देखी जो क्रिसमस वृक्ष की तरह दिखाई दे रही थी और एक बड़े पाम वृक्ष के शीर्ष पर उग रही थी। उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था, इसलिए उन्होंने स्थानीय वनस्पति विज्ञानियों से संपर्क किया। Kew के विश्लेषणकर्ताओं ने पहचान की कि वह पौधा विज्ञान के लिए नया था - वास्तव में वह एक नया वंश, Tahina था। अब तक उसके केवल सौ एकल वृक्षों की पहचान हो सकी है, जिस वजह से वे संरक्षण की दृष्टि से प्राथमिकता के स्तर पर आ गए हैं। यह वृक्ष पुष्पण के बाद मर गया - जिस वजह से उसे ‘आत्मघाती’ शीर्षक प्रदान किया गया। स्थानीय समुदाय इन वृक्षों को संरक्षण प्रदान कर रहा है और इसके बीज उनके लिए आय के नए स्रोत बन गए हैं।
- Kew की वैज्ञानिक खोजों के बारे में और जानकारी प्राप्त करे(केवल अंग्रेजी में)
Millennium Seed Bank वाल्ट के अंदर
पौध संरक्षण
Millennium Seed Bank Partnership के जरिए पौधों को संरक्षित करना
Kew की Millennium Seed Bank Partnership पौधों को उनके मूलवास से अन्यत्र संरक्षित करने वाली विश्व की सबसे बड़ी परियोजना है। 50 देशों में फैले अपने भागीदारों की मदद से हमने विश्व की 10% जंगली पौध प्रजातियों को सफलतापूर्वक भंडारित किया है और हमारी योजना सन् 2020 तक 25% को रक्षित करने की है। हम उन पौधों और क्षेत्रों को अपना लक्ष्य बनाते हैं जो जलवायु परिवर्तन और मानव गतिविधियों के निरंतर बढ़ते प्रभाव के कारण अत्यधिक संकटग्रस्त हैं।
- Kew के Millennium Seed Bank के कार्य को एक्सप्लोर करें(केवल अंग्रेजी में)
Montserrat में वासों का पुनरुद्धार करना
चूँकि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अधिक स्पष्ट होता जा रहा है इसलिए आने वाले समय में वासों का पुनरुद्धार और प्रजातियों का पुनर्प्रस्तुतीकरण अधिक महत्त्वपूर्ण होता जाएगा। लेकिन प्राकृतिक तबाहियाँ हमेशा जलवायु परिवर्तनों के कारण नहीं होतीं। सन् 1995 और सन् 1997 के बीच कैरिबियाई द्वीप मोंटसेराट को ज्वालामुखी के उद्गारों ने तबाह कर दिया और उसकी राजधानी प्लीमथ और द्वीप की अधिकांश अनूठी वनस्पतियों को नष्ट कर दिया। Kew के वैज्ञानिकों की मदद से मोंटसेराट में एक नया वानस्पतिक बगीचा स्थापित किया गया। द्वीप के क्षतिग्रस्त वासों में पुनः प्रस्तुत करने के लिए स्थानीय वनस्पतियों को इस बगीचे में उगाया जा रहा है।
- आवासों के पुनरुद्धार के बारे में Kew के कार्य के बारे में और जानकारी प्राप्त करें(केवल अंग्रेजी में)
कैमरून में भागीदारों के साथ कार्य करते हुए
कैमरून के वर्षाजनित वनों का संरक्षण
कैमरून के जंगल उन वर्षाजनित वनों के अंग हैं जिनका अमेजन के बाद दूसरा स्थान है। सन् 1995 में Kew ने बाकोसी पहाड़ी की श्रृंखला में पौधों के पूर्ण सर्वेक्षण के लिए स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर कार्य करना प्रारंभ किया। 2,500 प्रजातियों के लगभग 9,000 नमूने एकत्र किए गए जिनमें 89 अन्यत्र कहीं भी नहीं पाए जाते। Kew ने स्थानीय लोगों के साथ गहरे संबंध कायम कर लिए हैं और सन् 2007 में बाकोसी राष्ट्रीय पार्क की स्थापना की गई। कैमरून को अपने संकटग्रस्त पौधों के जीवन को प्रतिबंधित करने में सहायता देने के लिए Kew अब पूरे देश के लिए संरक्षण आकलनों का एक संग्रह तैयार कर रहा है।