Musa itinerans (युन्नान् बनाना)
युन्नान् बनाना (केला) चीन के युन्नान् प्रांत का मूल निवासी है, जिसे Kew's Millennium Seed Bank में 24,200वीं पौध प्रजाति के रूप में संरक्षित किया गया है।
प्रजाति संबंधी जानकारी
- वैज्ञानिक नाम: Musa itinerans चीज़मैन
- प्रचलित नाम: युन्नान् बनाना, जंगली केला
- संरक्षण स्थिति: Musa itinerans की प्रजातियों annamica और lechangensis को IUCN ने VU (असुरक्षित) के रूप में वर्गीकृत किया है।
- प्राकृतिक वास: समुद्रतल से 2,700 मीटर ऊपर तक के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सदाबहार जंगलों का अधोवन।
- ज्ञात खतरे: कोई नहीं।
वर्गीकरण
- वर्ग: इक्विसेटोप्सिडा
- उप-वर्ग: मैग्नोलिडा
- उपगण: लिलिएना
- गण: जिगिबेरेल्स
- परिवार: म्युसैसी
- वंश: Musa
इस प्रजाति के बारे में
Musa itinerans दक्षिण एशिया का गुलाबी फलों वाला एक जंगली केला है, जो एशियाई हाथियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण और मुख्य खाद्य उत्पाद है। यह Kew के Millennium Seed Bank में रक्षित यह 24,200वीं पौध प्रजाति है (24,200th plant species saved at Kew’s Millennium Seed Bank)। यह नंबर एक महत्त्वपूर्ण चिह्न था क्योंकि इसका अर्थ यह था कि विश्व के 10 प्रतिशत जंगली पौध प्रजातियाँ संचित की जा चुकी थीं। 10 प्रतिशत का लक्ष्य सन् 2000 में उस समय निर्धारित किया गया था जब Kew’s Millennium Seed Bank भागीदारी कायम की गई थी। अब एक नई चुनौती सामने है - सन् 2020 तक विश्व के एक चौथाई पौधों को संगृहीत और संचित करना है।
भौगोलिकता एवं वितरण
Musa itinerans दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी है। इसका प्रसार उत्तर-पूर्वी भारत से वियतनाम और उससे लगे हुए द्वीपों तक है। जिन देशों में यह पाया जाता है वे हैं चीन, भारत, लाओस, म्याँमार, थाईलैंड और वियतनाम।
विवरण
अधिक जानकारीचीन के युन्नान् प्रांत के अपने प्राकृतिक वास में Musa itinerans के परिपक्व होते फल।
इस झाडी़ का छद्म तना काफी घने ढंग से पैक की हुई पत्तियों के आवरण से निर्मित होता है। एकल पौधे सामान्यतः 3 से 7 मीटर की ऊँचाई तक बढ़ते हैं, लेकिन एक प्रजाति 12 मीटर तक की ऊँचाई हासिल कर सकती है। शाखाएँ एक रेंगने वाले, लंबे प्रकंद (जमीन के अंदर स्थित तना) से निकलती हैं, जिसकी वजह से इस प्रजाति का नाम “इटिनेरंस” (“itinerans”) रखा गया है। छद्म तने पीले-हरे रंग के होते हैं जो आयु बढ़ने के साथ बैंगनी रंग के हो जाते हैं। पत्तियाँ अंडाकार आयताकार होती हैं और 3 मीटर तक की लंबाई और 90 सेमी की चौड़ाई हासिल कर सकते हैं। आधे झूलते हुए पुष्प समूह का उद्भव तने के शीर्ष के केंद्र से होता है, जो प्राथमिक तौर पर बड़ी-लंबी अंडाकार, गावदुमनुमा गहरे लाल रंग की कली होती हैं। इसके खुलने पर, पतले, रसयुक्त, ट्यूब के आकार के फूल प्रकट होते हैं। ये पुष्पीय वृंतों के साथ भ्रमिदार दोहरी कतारों के रूप में गुच्छित होते हैं, प्रत्येक गुच्छा एक मोटे, चिकने, हुड जैसे सहपत्र से ढका होता है, यदि वनस्पति विज्ञान संबंधी शब्दावली का प्रयोग किया जाए तो केले का फल वास्तव में बेरी होती है। हर गुच्छे में 18 तक केला –बेरियाँ होती हैं, और प्रत्येक इनफ्रक्टेसेंस (फल को जन्म देने वाले शीर्ष) पर 10 गुच्छे तक फलित होते हैं। प्रत्येक केला 14 सेमी तक लंबा होता है, और उसमें असंख्य, अनियमित कोणीय आकार वाले, गुलीकीय (छोटे गोलाकार उभारों वाले) बीज होते हैं।
अंतःजातीय प्रकार
हाल में किए गए एक वर्गीकरण अध्ययन में चीन में आकृतिक विशेषताओं के आधार पर छः अंतःजातीय प्रकारों को पहचाना गया है: chinensis प्रकार, guangdongensis प्रकार, lechangensis प्रकार, xishuangbannaensis प्रकार, annamica प्रकार और itinerans प्रकार।
संकट और संरक्षण
सन् 2009 में Millennium Seed Bank में संचय के लिए तैयार Musa itinerans के बीज।
Musa itinerans की आबादी जंगलों में आम तौर पर बहुत कम है। चीन में उनका प्राकृतिक वास अधिकाधिक संकटग्रस्त होता जा रहा है, क्योंकि जंगलों को वाणिज्यिक खेती के लिए काटा जा रहा है। युन्नान् में, जो चीन का सर्वाधिक जैव विविधतायुक्त प्रांत है, इन प्रजातियों के बीजों का संग्रह सन् 2006 और 2007 में Kunming Institute of Botany (KIB) Chinese Academy of Sciences द्वारा, जो Millennium Seed Bank (MSB) की चीनी भागीदारी है, तैयार किया था। इन संग्रहों के बीज KIB के जंगली प्रजातियों के जर्म प्लाज्मा बैंक (Germplasm Bank of Wild Species) और MSB में रखे गए हैं। संरक्षण की दृष्टि से कम से कम दो प्रजातियों, annamica और lechangensis, की स्थिति चिंताजनक है। उन्हें IUCN ने प्राथमिक तौर पर VU (असुरक्षित) के रूप में आकलित किया है।
प्रयोग
Musa itinerans के फल एशियाई हाथियों एवं अन्य वन्य प्राणियों के लिए प्रमुख खाद्य उत्पाद हैं। खाद्य केलों और केलों के साथ इनका (Elephas maximus) घनिष्ठ संबंध इस प्रजाति को उष्ण कटिबंधीय फल उद्योग के लिए एक अमूल्य आनुवंशिक संसाधन बना देता है। Musa itinerans की जिन प्रजातियों का हाल में वर्णन किया गया है उनका प्रजननकारी महत्त्व हो सकता है और उनका उपयोग भविष्य में चयनित रूप से उगाई जाने वाली केले की फसल की नई प्रजातियों के प्रजनन के लिए किया जा सकता है। इसके नवजात पुष्पों और छद्म तनों से एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ का निर्माण होता है जिसे दक्षिण-पश्चिम चीन और उससे लगे हुए कुछ इलाकों के रेस्टोरेंट्स में पेश किया जाता है।
Millennium Seed Bank: बीज भंडारण
Musa itinerans के बीज (चित्र: एंड्रू मैकरॉब)
Kew के Millennium Seed Bank partnership भागीदारी का लक्ष्य विश्व भर में पौधों के जीवन की रक्षा करना है, उसका ध्यान मुख्य रूप से उन पौधों पर है, जिनके अस्तित्व पर संकट है, और उसके साथ ही उन पौधों पर भी है, जो भविष्य में अत्यधिक उपयोगी हो सकते हैं। बीजों को सुखाया जाता है, पैक किया जाता है और शून्य से भी नीचे के तापमान पर हमारे बीज बैंक वाल्ट में भंडारित किया जाता है।
बीज का विवरण: Musa itinerans Kew के Millennium Seed Bank (MSB) में भंडारित की जाने वाली 24,200वीं पौध प्रजाति है। उसके बीज 3 x 5 से 7 मिमी आकार के, अनियमित कोणीय आकार वाले और गुलीकीय होते हैं। युन्नान् प्रांत से Kunming Institute of Botany द्वारा नवंबर 2007 में एकत्र किए गए एक बीज एक्सेसन के अनुलिपियाँ MSB में संचित हैं।
Millennium Seed Bank में भंडारित बीज संग्रहों की संख्या: 1 (2 नवंबर 2007 को चीन के युन्नान प्रांत से समुद्र तल से 392 मीटर की ऊँचाई पर एक 3 मीटर लंबे पौधे से एकत्र किया गया)।
खेती
यह प्रजाति जमनांक से भी कई डिग्री नीचे के तापमान को सहन कर सकती है। इसकी जंगल में पाई जाने वाली आबादी में केलों में आम तौर पर पाई जाने वाली कोई भी बीमारी नहीं पाई गई है। इसलिए इन्हें रोग-प्रतिरोधी माना जा सकता है।
जंगलों में इस प्रजाति की वृद्धि से संकेत मिलता है कि इसे प्रकंदों की कटिंग या बीजों के माध्यम से प्रसारित किया जा सकता है। तेज प्रकाश और पर्याप्त सिंचाई मिलने पर यह उष्ण कटिबंधीय वर्षा जनित जंगलों की अग्रणी प्रजाति के तौर पर खूब फलती फूलती है. पाया गया है कि इसकी कुछ प्रजातियाँ अल्प अवधि तक सूखे को झेल सकती हैं. कुछ प्रजातियों में नाशक कीटों को सहन करने की क्षमता भी पाई गई है।
यद्यपि Millennium Seed Bank और Wakehurst Place में इस प्रजाति के बीज संरक्षित किए जा रहे हैं पर Kew में इसे अब तक उगाया नहीं गया है।
Kew में युन्नान् बनाना (केला)
Kew के Herbarium (Kew का गतिविधियों के नेपथ्य में स्थित एक क्षेत्र) के अंतर्गत spirit collection में Musa itinerans के तीन नमूने रखे हुए हैं। थाईलैंड से प्राप्त किए गए अल्कोहल संरक्षित ये नमूने पहले से समय तय किए जाने पर सच्चे शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। Kew स्पिरिट संग्रह को Herbarium Catalogue (हर्बेरियम कैटलॉग) का उपयोग करके ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है।
संदर्भ और श्रेय
Kew विज्ञान संपादक: जोनास मुएलर
कॉपी संपादन: एम्मा ट्रेडवेल