Kew के संग्रह
सन् 2003 में यूनेस्को की विश्व विरासत साइट (UNESCO World Heritage Site) के रूप में मान्यता प्राप्त Kew का उद्यान विज्ञान एवं विज्ञान संबंधी समृद्ध इतिहास शाही विरासत और उसके ऐतिहासिक महत्त्व के साथ गुंफित है। इसमें वनस्पति विज्ञान संबंधी विश्व का सबसे बड़ा और सर्वाधिक विविधतापूर्ण संग्रह मौजूद है, जिसमें जीवित पौधों से लेकर सुखाए गए पौधों के नमूने एवं अद्वितीय कलाकृतियाँ और चित्र, संदर्भ सामग्री और पौधों से संबंधित मानव रचित वस्तुएँ शामिल हैं।
हर्बेरियम संग्रह
Kew का हर्बेरियम, सन् 1853 में स्थापित किया गया था, जिसमें 80 लाख से अधिक नमूने शामिल हैं। हर्बेरियम संग्रहों के बारे में और अधिक जानकारी
पुस्तकालय और अभिलेखागार
Kew का पुस्तकालय पौध-विज्ञान, शोध और संरक्षण का प्रमुख वैश्विक स्रोत है। पुस्तकालय के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें
जीवित पौधों का संग्रह
Kew और Wakehurst Place स्थित जीवित पौधों का संग्रह विश्व की पौध-विविधता को अभिव्यक्त करता है तथा एक सशक्त संदर्भ स्रोत उपलब्ध कराता है। Kew स्थित जीवित पौधों के संग्रह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें
पौधों से संबंधित मानव रचित वस्तुएँ
Kew का आर्थिक वनस्पति विज्ञान संबंधी संग्रह अपने दायरे में पौधों के संबंध में प्रयुक्त होने वाले सभी पहलुओं को शामिल करता है। आर्थिक वनस्पति विज्ञान संबंधी संग्रह के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें
कला एवं चित्र
Kew में वनस्पति विज्ञान संबंधी कला का एक महानतम संग्रह मौजूद है, जिसमें 200,000 से अधिक आइटम्स शामिल हैं। Kew स्थित कला एवं चित्रों के बारे में और अधिक जानकारी
माइक्रोस्कोपिक (सूक्ष्मदर्शनी) संग्रह
शरीर विज्ञान संबंधी माइक्रोस्कोपिक स्लाइड संग्रह में पौध सामग्री का अभिरंजित खंड मौजूद है, जो माइक्रोस्कोपिक स्लाइडों पर सदा उपस्थित रहता है। विभिन्न पौधों के अंगों को अपने दायरे में शामिल करने वाली 95,000 से अधिक स्लाइडों का इस समय अस्तित्वमान अपने ढंग का सबसे बड़ा संग्रह है।