जीवित पौधों का संग्रह
Kew जीवित पौधों के विश्व के सबसे बड़े और अत्यधिक विविधतापूर्ण संग्रह का निवास है, जिसमें 20,000 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं। इसके साथ ही प्रतिवर्ष 13 लाख 50 हजार से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने वाला यह स्थान एक अमूल्य संदर्भ स्रोत – एक ‘जीवंत पुस्तकालय’ उपलब्ध कराता है - जो Kew में वनस्पति विज्ञान और उद्यान विज्ञान के सभी पहलुओं से संबंधित आवश्यकता पूरा करता है।
Kew और Wakehurst Place के बीच फैली हुई दो साइट्स (स्थलों) पर उपलब्ध उत्पादन संबंधी भिन्न परिस्थितियाँ दो भिन्न प्रकार के परंतु एक-दूसरे के पूरक संग्रहों का सृजन करती हैं। संग्रह में पौधों को मुख्य रूप से उनके वनस्पति विज्ञान या उद्यान विज्ञान संबंधी महत्त्व, वैज्ञानिक या शिक्षण संबंधी मूल्य के लिए शामिल किया जाता है। कई प्रजातियों का अस्तित्व उनके मूल वासों में संकटग्रस्त है - जैव विविधता के संरक्षण में Kew की महत्त्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि विश्व की वनस्पतियों के अस्तित्व पर खतरे बढ़ रहे हैं।
संकटग्रस्त पौधों के नमूनों की खेती की जाती है एवं अन्य वानस्पतिक बगीचों में वितरण के लिए उनका प्रसारण किया जाता है और जहाँ कहीं भी संभव है उन्हें उनके प्राकृतिक वासों में लौटा दिया जाता है। पौधों का यह अतुलनीय जीवित संग्रह विश्व भर में विशुद्ध वैज्ञानिक जाँच-पड़ताल और मनुष्य के लिए उनकी उपयोगिता, दोनों दृष्टियों से वनस्पति विज्ञान के लिए संसाधन है। इससे भी अधिक महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि जीवित पौधों का यह संग्रह और उद्यान-विज्ञान संबंधी वे कार्मिकगण, जो उनकी देखरेख करते हैं, पौध विविधता को उनके संकटग्रस्त मूल वास से अन्यत्र संरक्षित करने और आवास पुनर्स्थापना के साथ उनके एकीकरण एवं प्रजाति के पुनर्प्रस्तुतीकरण के महत्त्वपूर्ण संसाधन है।
Kew के जीवित पौधों के संग्रह संबंधी डेटाबेस में Kew और Wakehurst में उपस्थित प्रत्येक जीवित नमूने का रिकार्ड शामिल है और साथ ही अतीत के उन नमूनों का भी, जिनका रिकार्ड हमारे पास मौजूद है। डेटाबेस की खोज करें, (केवल अंग्रेजी में)
Kew के वृक्ष समूह (Arboretum) का एक भाग
जीवित पौधों के संग्रह में शामिल है:
- विदेशी माँस भक्षी पौधे
- विश्व में आर्किड का सबसे बड़ा संग्रह जिसमें 3,000 के लगभग प्रजातियाँ और 8,000 पौधे हैं।
- वृक्ष समूह में लगभग 15,000 वृक्ष हैं, जो बगीचों के 132 हेक्टेयर के पत्तेदार क्षेत्र के अधिकांश भाग में फैले हुए हैं और जिनमें Wollemi pine, जिनका अस्तित्व आस्ट्रेलिया के अपने मूल वास के जंगलों में संकटग्रस्त है, एवं 18वीं सदी के दौरान रोपी गई पौधों की अनेक प्रजातियाँ शामिल हैं।
भव्य पाम वृक्षों की विविध श्रेणियाँ, जिनमें Kew द्वारा मैडागास्कर में की गई नई खोज, कथित ‘आत्मघाती पौधा’ Tahina spectabilis की पौध शामिल है, जिसे गतिविधियों के नेपथ्य में स्थिति हमारी एक नर्सरी में उगाया जा रहा है।
घासें, जिनमें बाँस भी शामिल है, आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण दालें और एक मूलतः ब्रिटिश प्रजाति, Bromus interruptus, जो जंगलों में लुप्त हो चुकी है।
कोमल एल्पाइन पौधे
विशाल आकार वाली वाटरलिलीज़
कैक्टाई एवं गूदेदार पत्तों वाले अन्य पौधे
फर्न्स
Princess of Wales Conservatory स्थित मशहूर – दुर्गंधयुक्त – टाइटन अरुम (Amorphophallus titanum)
बगीचों का सबसे पुराना ग्लासहाऊस पौधा, Encephalartos altensteinii, जिसे सन् 1775 में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।
Kew के Millennium Seed Bank में 27,000 से अधिक प्रजातियाँ बीजों के नमूनों के रूप में भी रखी हुई है। बैंक में भंडारित इन बीजों की विस्मयकारी संख्या 1 अरब 60 करोड़ है, और अन्य 1 अरब 60 करोड़ बीज उनके मूल देशों में संरक्षित हैं।