पुस्तकालय और अभिलेखागार
Kew का पुस्तकालय, कलाकृतियाँ और अभिलेखागार वनस्पति विज्ञान के संबंध में विश्व के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण संदर्भ स्रोतों में से एक है जिसमें 70 लाख से अधिक आइटम्स हैं, जिनमें पुस्तकें, वनस्पति चित्र, फोटोग्राफ्स, पत्र और पांडुलिपियाँ, आवधिक पत्रिकाएँ, जीवनियाँ और मानचित्र शामिल हैं।
पुस्तकालय के इतिहास के लगभग 160 वर्षों के दौरान (यह सन् 1852 में विलियम आर्नाल्ड ब्रॉम्फील्ड द्वारा वसीयत के जरिए अपने पुस्तकालय को दान दिए जाने के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया), सामग्रियों को उपहारों, खरीदों और आदान-प्रदान के जरिए प्राप्त किया गया। इसमें लगभग 90 भाषाओं का प्रतिनिधित्व है, जो पुस्तकालय को पौध विज्ञान, शोध और संरक्षण का वैश्विक संसाधन बनाती हैं। पुस्तकालय, कला और अभिलेखागार भवन, जो हर्बेरियम का ही विस्तार है, हमारे संग्रहों के लिए एक अतिरिक्त और संरक्षित संग्रह एवं उसके साथ ही आगंतुकों के लिए एक समर्पित अध्ययन कक्ष उपलब्ध कराता है।
नया अध्ययन कक्ष
मुख्य पुस्तकालय संग्रह
हमारा मुख्य विषय-क्षेत्र वर्गीकरण विज्ञान और वर्गीकरण पद्धति है। मुख्य पुस्तकालय में विशेषज्ञतायुक्त उद्यान-विज्ञान, उद्यान विज्ञान संबंधी इतिहास और प्रबंधन संबंधी सामग्री और वानस्पतिक बगीचों और बगीचे के इतिहास संबंधी सामग्री का एक संग्रह भी शामिल है। इसमें वानस्पतिक बगीचों की बीज-सूची तथा वाणिज्यिक उत्पादकों की पौधशाला के सूचीपत्र भी शामिल हैं। यहाँ अभियानों और वानस्पतिक महत्त्व के क्षेत्रों के बारे में मानचित्रों और यात्रा-संबंधी साहित्य का एक संग्रह भी है।
जोड्रेल पुस्तकालय
जोड्रेल पुस्तकालय में पौधों के शरीर विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव रसायन, आर्थिक वनस्पति विज्ञान, मानव जाति संबंधी वनस्पति विज्ञान और औषधीय पौधों से संबंधित पुस्तकें एवं आवधिक पत्रिकाएँ रखी हुई हैं तथा उसके साथ ही कवक विज्ञान संग्रह में ब्रिटेन एवं विश्व की लाइकेन रहित फफूँदों और लाइकेंस का संग्रह मौजूद है।
वनस्पति विज्ञान संबंधी एक चित्र
Millennium Seed Bank पुस्तकालय
Wakehurst Place, West Sussex स्थित Millennium Seed Bank पुस्तकालय में बीजों, पौधों के शरीर क्रिया विज्ञान, बीज भंडारण और बीज अंकुरण से संबंधित सामग्री मौजूद है।
चित्र
पुस्तकालय में मूल रूप से बनाए गए चित्रों और प्रिंट का उत्कृष्ट संग्रह मौजूद है, जो अठारहवीं सदी से लेकर वर्तमान काल तक से संबंधित है। इस संग्रह के साथ ही वनस्पति विज्ञान संबंधी कला का एक संग्रह, और सचित्र पुस्तकों के बेहतरीन नमूने भी मौजूद हैं।
चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखा हुआ एक पत्र, जो Kew के अभिलेखागार में रखा गया है
अभिलेखागार
अभिलेखागार में Royal Botanic Gardens, Kew, के आधिकारिक रिकार्ड और अनेक वनस्पति विज्ञानियों, बागवानों और अन्य व्यक्तियों के शोधपत्र शामिल हैं। 4,600 संग्रहों में कागज की लगभग 70 लाख शीट्स हैं। हमारे पास Royal Botanic Gardens, Kew के इतिहास और विकास के बारे में एक विशेष खंड भी मौजूद है, जिसे केवेंसिया (Kewensia) कहा जाता है।
हर्बेरिया, सूक्ष्म रूप में
पुस्तकालय की यह नीति है कि हर्बेरिया के सभी उपलब्ध संग्रहों को सूक्ष्म रूप (माइक्रोफिश और माइक्रोफिल्म के रूप में) में प्राप्त किया जाए। आगंतुक Kew के बाहर रखे गए हर्बेरियम नमूनों का प्रारंभिक परीक्षण कर सकते हैं और माइक्रो रूप से प्रिंट तैयार कर सकते हैं। रिकार्ड्स देखें (केवल अंग्रेजी में)
पुस्तकालय से संपर्क करना
पहले के समय नियत कर लेने पर शोधकर्ताओं के लिए पुस्तकालय खोल दिया जाता है। विजिट करने के लिए प्रायः एक लिखित आवेदन अपेक्षित होता है और उसे निम्नलिखित पते पर फैक्स, ईमेल या पत्र के रूप में भेजा जा सकता है।
Library, Art & Archives
Royal Botanic Gardens, Kew
Surrey TW9 3AE
UK
टेलीफोन: +44 (0)20 8332 5414
फैक्स: +44 (0)20 8332 5430
ई-मेल: library@kew.org